30 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चाकू मारकर मोबाइल और नकदी लूटने वाले दो बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार

जबलपुर। हनुमानताल थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटने की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शैलेष नोरिया (20 वर्ष) निवासी ग्राम पदम, जिला नरसिंहपुर, वर्तमान निवासी मदार टेकरी गेट के पास हनुमानताल, जेमेटो में फूड डिलीवरी का कार्य करता है। 28 मई की सुबह करीब 4 बजे वह कोतवाली क्षेत्र में पार्सल डिलीवरी देने के बाद वापस लौट रहा था।

जब वह अनवरगंज तिराहे के पास पहुंचा, तभी तीन युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोपियों में से एक की पहचान शिवम उर्फ शुभम सोनकर के रूप में हुई, जिसने मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे 800 रुपये, पर्स तथा मोबाइल फोन छीन लिया।

शिकायत के मुताबिक वारदात के दौरान आरोपी ने अपने साथी को देवराज नाम से पुकारा, जिसने चाकू निकालकर शैलेष की बाईं जांघ पर वार कर दिया। तीसरे आरोपी ने भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान पीछे से उसके दोस्त सीताराम को आता देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से मिले सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बस स्टॉप के पास दबिश देकर शिवम उर्फ शुभम सोनकर (30 वर्ष) और देवराज उर्फ पिल्ला सोनकर (23 वर्ष) को हिरासत में लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि छीनी गई रकम में से 400 रुपये शराब पीने में खर्च कर दिए थे, जबकि शेष 400 रुपये उनके पास थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 14 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन और 400 रुपये नकद बरामद कर लिए।

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिवम उर्फ शुभम सोनकर के खिलाफ पहले से मारपीट के 5 मामले दर्ज हैं, जबकि देवराज उर्फ पिल्ला सोनकर के खिलाफ मारपीट के 3 प्रकरण दर्ज हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

वारदात का खुलासा करने में थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल, उप निरीक्षक राजेश पांडे, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक अजय डबराल, सादिक, वीरेंद्र, शिवशंकर, विनीत, आरक्षक आशीष तिवारी एवं साजिद की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है, जबकि फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

अतिक्रमण हटाने नगर निगम की कार्रवाई, गढ़ा, सिविक सेंटर और गौरीघाट समेत कई प्रमुख मार्ग हुए अतिक्रमण मुक्त

Newsdesk

सुरक्षा उपकरर्णो की ली जानकारी और 24 घंटे 3 शिफ्टों में अग्नि सैन्य दलों को अलर्ट रहने के दिये निर्देश

Newsdesk

नाबालिगों को ब्लैकमेल कर ऐंठे 12 लाख के सोने के हार, आरोपी गिरफ्तार सिगरेट पिलाकर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर बच्चों से करवाई चोरी_

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading