30 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुंबई रूट पर हवाई सफर हुआ महंगा, एकमात्र उड़ान के बढ़े किराए से यात्री परेशान



जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाले यात्रियों को इन दिनों महंगे हवाई किराए का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई मार्ग पर केवल एक नियमित विमान सेवा उपलब्ध होने के कारण यात्रियों के पास विकल्पों का अभाव है और इसका सीधा असर टिकट दरों पर दिखाई दे रहा है। हालात यह हैं कि सामान्य दिनों में करीब 5 से 6 हजार रुपये में मिलने वाला टिकट अब कई तिथियों पर 17 हजार रुपये से अधिक में उपलब्ध हो रहा है।
यात्रियों का कहना है कि जबलपुर से मुंबई के बीच बड़ी संख्या में लोग व्यवसाय, शिक्षा, नौकरी और चिकित्सा कारणों से यात्रा करते हैं। विशेष रूप से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों को तत्काल उपचार के लिए मुंबई के बड़े अस्पतालों तक पहुंचना पड़ता है। ऐसे समय में अत्यधिक किराया उनके लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रतिस्पर्धी विमान सेवाओं के अभाव में यात्रियों को महंगे टिकट खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई यात्रियों ने बताया कि बढ़े हुए किराए के कारण उन्हें अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी है, जबकि कुछ लोग अब रेल यात्रा का विकल्प तलाश रहे हैं।
यात्रियों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि जबलपुर-मुंबई मार्ग पर अतिरिक्त उड़ानों का संचालन शुरू किया जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सकें और किराए में संतुलन बना रहे। साथ ही केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर आम यात्रियों को राहत दिलाने की मांग की गई है।

अन्य ख़बरें

अतिक्रमण हटाने नगर निगम की कार्रवाई, गढ़ा, सिविक सेंटर और गौरीघाट समेत कई प्रमुख मार्ग हुए अतिक्रमण मुक्त

Newsdesk

सुरक्षा उपकरर्णो की ली जानकारी और 24 घंटे 3 शिफ्टों में अग्नि सैन्य दलों को अलर्ट रहने के दिये निर्देश

Newsdesk

नाबालिगों को ब्लैकमेल कर ऐंठे 12 लाख के सोने के हार, आरोपी गिरफ्तार सिगरेट पिलाकर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर बच्चों से करवाई चोरी_

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading