November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

84 प्रतिशत से ज्यादा मतदान शुभ संकेत, बंगाल में बहुमत से बनेगी सरकार : शाह

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और असम में बेहतर मतदान प्रतिशत शुभ संकेत है। उन्होंने दावा किया कि दोनों राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा, “दोनों प्रदेशों के जमीनी कार्यकर्ताओं की ओर से आई रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल में पहले चरण की 30 में से हम 26 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं, वहीं असम की 43 में से 37 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि बंगाल में 84 प्रतिशत से ज्यादा मतदान और असम में 79 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, मतदाताओं का उत्साह बताता है। असम और बंगाल में इससे पूर्व चुनाव में हिंसा की खबरें आती थी, इस बार शांतिपूर्ण चुनाव हुआ है। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।

अन्य ख़बरें

रामलीला मैदान की रैली बदलाव की आवाज, देश चाहता है परिवर्तन: सपा

Newsdesk

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Newsdesk

नाइलिट में सीनियर सिस्टम एनालिस्ट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 12 नवंबर तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Comment