38.3 C
Jabalpur
June 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. ममता बनर्जी की टीएमसी में टूट गई है. पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी समेत 58 बागी नेताओं को विधानसभा स्पीकर ने मंजूर दे दी है. स्पीकर ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी. ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 60 विधायकों ने स्पीकर रवीन्द्र नाथ बोस से मुलाकात कर उनसे कहा था कि वे TMC के असली गुट हैं और ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी जाए. ऋतब्रत बनर्जी का दावा है कि उनके साथ 60 विधायक हैं और वहीं असली टीएमसी है. अखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है.

ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक दल का दर्जा देने की तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट की मांग को स्वीकार कर लिया है. ऋतब्रत बनर्जी, बागी विधायक संदीपन साहा और कई असंतुष्ट विधायक विधानसभा अध्यक्ष से मिले और 58 विधायकों के हस्ताक्षर वाले समर्थन पत्र सौंपे. उन्होंने नयी नेतृत्व टीम का भी प्रस्ताव रखा, जिसमें ऋतब्रत को विधायक दल का नेता, जावेद खान, संदीपन साहा और शिउली साहा को उप नेता और रघुनाथगंज के विधायक अखरुज्जमान को मुख्य सचेतक बनाने की बात कही गई थी.. दलबदल रोधी कानून के तहत किसी अलग गुट को अयोग्यता से बचने के लिए विधायक दल के कम से कम दो-तिहाई सदस्यों का समर्थन जरूरी होता है. तृणमूल के 80 विधायकों को देखते हुए यह सीमा 54 बनती है.

ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से चुनाव नतीजे आने के बाद ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन शाह को TMC से निलंबित कर दिया था. इसके बाद से ही टीएमसी में बगावत की खबर खुलकर सामने आने लगी थी. ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि हम विपक्ष का रोल निभाएंगे और सकारात्मक राजनीति करेंगे. ऋतब्रत ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी का विरोध नहीं किया है. उन्होंने कहा कि हमारी नेता ममता बनर्जी ही हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वह हमें दिशा दिखाती रहेंगी.

 

अन्य ख़बरें

थाना प्रभारी सस्पेंड, फिर भी नवापारा में नशे का नेटवर्क बेखौफ, उठे बड़े सवाल

Newsdesk

डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज,

Newsdesk

नियम उल्लंघन पर हज़ार्गों इंडस्ट्रीज का भूखंड आवंटन निरस्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading