33.7 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वेयरहाउस में 1.35 करोड़ की हेराफेरी का आरोप 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज


जबलपुर। मझौली क्षेत्र स्थित मां अन्नपूर्णा वेयरहाउस में गेहूं उपार्जन के दौरान कथित रूप से 1 करोड़ 35 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना मझौली में 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर कराई गई जांच में उपार्जन केंद्र पर 5168 क्विंटल गेहूं की कमी पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि उपार्जन प्रक्रिया के दौरान पोर्टल पर कथित फर्जी प्रविष्टियां की गईं, बारदाने के उपयोग में अनियमितताएं बरती गईं, बिना समुचित सत्यापन के खरीदी की गई तथा किसानों से अवैध वसूली की शिकायतें भी मिली हैं।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर रीना लोधी, शुभम वर्मन, मयूरी लोधी, प्रमोद कुमार, प्रकाश, आनंद, रिंकू साहू, आकाश, अमन और अनिल सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि इनकी कार्यप्रणाली से शासन को लगभग 1.35 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति पहुंची।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके नाम भी प्रकरण में जोड़े जाएंगे। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

अन्य ख़बरें

वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वाॅं बलिदान दिवस भव्यता से मनाया जायेगा

Newsdesk

श्री जानकीरमण महाविद्यालय में भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त रचनाकारों का हुआ अभिनंदन

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, जबलपुर बना ओवरऑल चैंपियन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading