37.9 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर निगम की जनसुनवाई में निगमायुक्त ने मौके पर ही कराया शिकायतों का निपटारा, कुल 112 आवेदनों पर हुई त्वरित कार्रवाई

जबलपुर। नगर निगम मुख्यालय और सभी संभागीय कार्यालयों में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई नागरिकों के लिए बेहद राहत भरी साबित हुई। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार भी जनसुनवाई में पहुंचे और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। मुख्यालय में आयोजित सुनवाई के दौरान निगमायुक्त ने लगातार दो घंटे तक नागरिकों की समस्याओं को सुना और प्राप्त सभी 48 आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी आवेदक काम कराकर चेहरों पर मुस्कान लेकर लौटे।
*मुख्यालय में आईं 48 शिकायतें, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग ने किया त्वरित निराकरण*
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 48 शिकायतें भवन शाखा 13, अतिक्रमण विभाग 11, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग 4 – 4, कॉलोनी सेल, लेखा शाखा एवं उद्यान विभाग 3 – 3
जल, संपदा, आवास योजना, बाजार, कार्यालय अधीक्षक, फायर एवं संभाग 15 1 – 1  प्राप्त हुईं। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बिना समय गंवाए सभी शिकायतों को संबंधित विभागों में प्रेषित किया। इसमें से राजस्व और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर आवेदकों को तुरंत राहत पहुंचाई गई।
*संभागीय कार्यालयों में भी दिखा असर, 64 आवेदनों का मौके पर निपटारा*
मुख्यालय के साथ-साथ नगर निगम के सभी संभागीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई का प्रभावी दौर चला। संभाग स्तर पर कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए। संभागीय अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए सभी 64 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया, जिससे नागरिकों को मुख्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति मिली।
निगमायुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर और त्वरित निवारण ही हमारी प्राथमिकता है। सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवेदनों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करें।
जनसुनवाई के दौरान निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के साथ अपर आयुक्त विद्यानंद बाजपेई, जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश, श्रीमती रचयिता अवस्थी, गुलाब इमवाती, सुनील दुबे, इंद्र कुमार वर्मा, देवेंद्र पटेल, प्रमोद अग्रवाल, सतीश मिश्रा सहित समस्त विभागीय प्रमुख और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading