38.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इस बार वोट नहीं बल्कि हो गई सीट चोरी, सरासर लोकतंत्र की हत्या – तन्खा

जबलपुर। कल राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़े पूरे घटनाक्रम के बाद सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस पूरे घटनाक्रम पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा अब तक वोट चोरी करती थी लेकिन यह तो सीधे सीट चोरी का मामला सामने आया है। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। चुनाव आयोग सत्ता के इशारे पर काम कर रहा है। वह अपनी निष्पक्ष रहने की भूमिका को भूल चुका है।
कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रद्द होना कांग्रेस के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। अब कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा के ऊपर कांग्रेसियों की निगाहें लगी हुई हैं। श्री तन्खा ने कहा कि मीनाक्षी के खिलाफ  कोई एफआईआर दर्ज नहीं है। उन्हें तेलंगाना के कोर्ट से केवल एक नोटिस मिला था और उसका जवाब भी दिया गया था। ऐसे में नामांकन निरस्त करना लोकतंत्र के खिलाफ  है इसके खिलाफ  वह चुनाव आयोग जाएंगे। अब न्यायिक प्रक्रिया को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी।

अन्य ख़बरें

उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल

Newsdesk

वाहन टकराने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, 2 हजार रुपये की मांग का आरोप

Newsdesk

पेट्रोल पंप के पास चाकू दिखाकर लूट, दो आरोपी और एक अपचारी बालक पुलिस अभिरक्षा में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading