31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्रीष्मकालीन एथलेटिक्स शिविर का हुआ समापन

ग्रीष्मकालीन शिविर एथलेटिक्स का समापन आज दिनांक 9 जून को एथलेटिक्स मुलना स्टेडियम के  परिसर में हुआ जिसमें समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी श्री राहुल बारेसा एवं जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष श्री नरेश धुवारे एवं स्टेडियम कोच श्री नईम खान ,क्रिकेट कोच श्री शशि वर्मा एवं पी टी आई श्री कमल तिलासे एवं एवं जिला खेल प्रशिक्षक सजिन्द्र कृष्णन कार्यालय प्रभारी श्री धीरज डोंगरे की उपस्थिति में सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को सम्मानित अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया एवं सीनियर खिलाड़ी दीक्षा कटरे, मिरान कुरेशी एवं प्रणय भौयर को उनके पूर्व ,वर्तमान राज्य स्तर राष्ट्रीय स्तर प्रदर्शन के लिए  जिला खेल अधिकारी श्री राहुल बारेसा द्वारा सम्मानित किया गया। जिला खेल अधिकारी द्वारा सभी खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की खेल संबंधित समस्या होने पर अवगत कराने के लिए कहा । एथलेटिक्स समापन समारोह आयोजन की प्रभारी  खेलो इंडिया कोच आशा चौधरी मैडम द्वारा एथलेटिक्स कैंप में आने वाले सभी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया गया एवं किसी भी प्रकार की आवश्यकता के लिए खेल अधिकारी महोदय से निवेदन कर सकते हैं इसकी जानकारी दी गई । एवं भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी करने के लिए खिलाड़ियों को तैयार रहने के लिए कहा एवं अंत में सभी अतिथि एवं खिलाड़ियों को स्वाल्पाहार वितरित किया गया ।

अन्य ख़बरें

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

Newsdesk

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading