34.2 C
Jabalpur
June 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निगमायुक्त ने किया नाला नालियों की सफाई कार्य का निरीक्षण

जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सफाई व्यवस्था को और अधिक सुधारने के लिए नगर निगम प्रयास कर रहाहै। इसी सिलसिले में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने दीनदयाल चौक से लेकर पाटन बायपास तक के मुख्य मार्ग का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के कड़े निर्देश दिए।
*मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारी पर लगा जुर्माना*
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पाया कि आर.टी.ओ. चुंगी के पास मुख्य मार्ग पर व्यापारियों द्वारा दुकानें लगाकर व्यवसाय किया जा रहा था, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था तथा गंदगी भी फैलाई जा रही थी। सड़क को व्यवस्थित और सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से निगमायुक्त ने 10 व्यापारियों पर स्पॉट फाइन लगाकर 8000 का जुर्माना लगाया। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर अवैध रूप से दुकान लगाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में कोई असुविधा न हो।
*ओमती और मोतीनाला की सफाई का जायजा, दिए कड़े निर्देश*
आगामी मानसून और जलप्लावन की स्थिति से निपटने के लिए निगमायुक्त ने ओमती नाला और मोतीनाला के सफाई कार्य का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जमीनी स्तर पर चल रहे कार्य को देखा और उपस्थित अमले को निर्देशित किया कि नाले और नालियों की सफाई पूरी तरह से व्यवस्थित ढंग से की जाए ।उन्होंने बताया कि कचरा निकालने के बाद उसे तुरंत वहां से हटाया जाए ताकि वह दोबारा नालों में न गिरे।जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी संवेदनशील बिंदुओं पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए।निरीक्षण के इस अभियान के दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अर्चना सिसोदिया एवं निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

कृषि में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

Newsdesk

कोलकाता हाई कोर्ट ने विपक्ष के नेता के रूप में ऋतब्रत बनर्जी की मान्यता पर अंतरिम रोक लगाने से किया इनकार

Newsdesk

गाड़ी पांच मिनट में उठती है, कचरा पांच दिन में क्यों नहीं?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading