27.5 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अनूपपुर की बेटी आकांक्षा करेंगी राष्ट्रीय मंच पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व, युवा संगम-6 के लिए चयनित


राजनगर। यदि कोई व्यक्ति दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़े तो सफलता अवश्य मिलती है। इसका उत्कृष्ट उदाहरण आदिवासी बहुल जिला अनूपपुर की होनहार बेटी आकांक्षा श्रीवास्तव हैं, जिनका चयन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अंतर्गत आयोजित युवा संगम फेज-6 कार्यक्रम के लिए हुआ है। आकांक्षा अब झारखंड के धनबाद में आयोजित होने वाले 11 दिवसीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
आकांक्षा श्रीवास्तव, राजनगर आर.ओ. उपक्षेत्र में कार्यरत वरिष्ठ पी.एस.ए. संजय कुमार श्रीवास्तव की पुत्री हैं। उनके चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।
युवा संगम-6 कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष आईआईटी इंदौर को प्रेषक (Sending) संस्थान तथा आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, झारखंड को मेजबान संस्थान बनाया गया है। कार्यक्रम के तहत विभिन्न राज्यों से चयनित युवा 10 जून से 21 जून तक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे।
इस दौरान प्रतिभागी अपने-अपने राज्यों की भौगोलिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक विशेषताओं का परिचय देंगे, वहीं झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और विकास मॉडल को भी करीब से जानने का अवसर प्राप्त करेंगे।
आकांक्षा के इस चयन को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। क्षेत्र के नागरिकों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

अन्य ख़बरें

कुरई में स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़

Newsdesk

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना – सिवनी में ‘सेवा सेतु कैम्प’ में 52 ऑनलाइन पंजीयन, अगला कैम्प 5 अक्टूबर

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र में “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम हुआ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading