37.9 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्थाएं तैयार कर रहीं रोपणियां, हरियाली बढ़ाने की पहल तेज


शहडोल 15 जून 2026- पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में जिले की चयनित नवांकुर संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर रोपणियों (नर्सरी) का निर्माण किया जा रहा है। इन रोपणियों में फलदार, छायादार, औषधीय एवं सजावटी प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।
नवांकुर संस्थाओं द्वारा तैयार किए जा रहे पौधों का उपयोग आगामी पौधारोपण कार्यक्रमों तथा जनभागीदारी आधारित पर्यावरणीय गतिविधियों में किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा हरित वातावरण के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।

जन अभियान परिषद के निर्देशन में संचालित इस अभियान से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का दायरा भी लगातार बढ़ रहा है। नवांकुर संस्थाओं द्वारा पौधों की नियमित सिंचाई, देखभाल और संरक्षण किया जा रहा है, जिससे गुणवत्तापूर्ण एवं स्वस्थ पौधे तैयार हो सकें। यह पहल जलवायु संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। जन अभियान परिषद ने नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण में भी सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading