37.5 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जैन समाज पर टिप्पणी के मामले में निष्कासित भाजपा के पूर्व पदाधिकारी फिर आए चर्चा

मेविधायक के कार्यक्रम में प्रमुखता से दिखे मंच और भोज में
जबलपुर। जैन समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किए गए दो पूर्व पदाधिकारी एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गए हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के स्वागत कार्यक्रम और उसके बाद आयोजित महिला सुरुचि भोज में उनकी मौजूदगी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जैन समाज के विरोध के बाद भाजपा ने मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला और स्वयं को विधायक प्रतिनिधि बताने वाले शैलेंद्र राजपूत को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। संगठन के महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर का कहना है कि दोनों का निष्कासन अब तक वापस नहीं लिया गया है।
वायरल तस्वीरों में दोनों पूर्व पदाधिकारी विधायक कार्यालय में केंद्रीय मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में शामिल दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि निष्कासित होने के बावजूद वे पार्टी के कार्यक्रम में कैसे पहुंचे और उन्हें किसके आमंत्रण पर शामिल किया गया।
हालांकि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि दोनों पूर्व पदाधिकारी पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा के कारण कार्यक्रम में पहुंचे थे, जबकि संगठन के भीतर इस घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं जारी हैं।

अन्य ख़बरें

सिकल सेल स्क्रीनिंग का लक्ष्य समय से पहले पूरा : राष्ट्रपति मुर्मु

Newsdesk

डायमंड हार्बर में पूर्व पुलिस अधिकारी पर एफआईआर दर्ज, अभिषेक बनर्जी से नजदीकी के आरोप चर्चा में

Newsdesk

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मेघालय पुलिस सोनम को दी गई जमानत को देगी चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading