June 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बीज-उर्वरक दुकानों में कृषि विभाग का छापा, तीन दुकानों को नोटिस

जबलपुर। खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने नकली एवं अमानक कृषि आदानों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को विकासखंड कुण्डम में कृषि विभाग की टीम ने कई कृषि आदान प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए धान और मक्का के बीजों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे ने बताया कि अनुविभागीय कृषि अधिकारी प्रतिभा सिंह गौर के नेतृत्व में हरिओम कृषि केन्द्र, अमूल्य कृषि केन्द्र, दिनेश ट्रेडर्स, किसान कृषि सेवा केंद्र एवं गुप्ता कीटनाशक भण्डार सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुछ विक्रेताओं द्वारा ऐसे बीज एवं उर्वरकों का विक्रय पाया गया, जिनके प्रिंसिपल सर्टिफिकेट संबंधित लाइसेंस में दर्ज नहीं थे।
नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने कल्याण कृषि केंद्र, वेद कृषि केंद्र और राघव कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बीज एवं उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। विभाग का कहना है कि किसानों को नकली और निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री से बचाने के लिए निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। निरीक्षण दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एल.पी. उइके, कृषि विस्तार अधिकारी डॉ. सनी ठाकुर एवं प्रांजलि वर्मा भी शामिल रहीं।

अन्य ख़बरें

4 करोड़ से अधिक की आर्थिक क्षति और 20 लाख के गबन मामले में तत्कालीन सहकारी निरीक्षक के खिलाफ 3500 पन्नों का चालान पेश

Newsdesk

 जन्मदिन की रात लापता हुई युवती की रेत में दफन मिली लाश

Newsdesk

जबलपुर एयरपोर्ट को मिलेगा वीरांगना रानी दुर्गावती का नाम, मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी घोषणा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading