23.5 C
Jabalpur
September 26, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट


_कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड का किया निरीक्षण, तैयारियों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश_
सिवनी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 1 जुलाई को प्रस्तावित सिवनी प्रवास को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रविवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने पॉलिटेक्निक मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक दिनेश राय भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, वीआईपी एवं आमजन के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, मीडिया गैलरी, नियंत्रण कक्ष सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन सुनिश्चित करे। उन्होंने आगंतुकों की सुविधा, सुगम आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
हेलीपैड का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप, एसडीएम श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

आज से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक जानें किस तिथि पर किसका श्राद्ध

Newsdesk

जॉइंट बेस एंड्रयूज पर दिखी अमेरिका-चीन कूटनीति की झलक, ट्रंप ने शी जिनपिंग का किया भव्य स्वागत

Newsdesk

बैहर के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत, दो मेडिकल ऑफिसर सहित स्वास्थ्य अमले की पदस्थापना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading