July 3, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

रिश्तेदार के शादी समारोह में सरेआम कहा ‘तलाक, तलाक, तलाक’; पत्नी को छोड़ पति ने किया दूसरा निकाह

जबलपुर। जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। गढ़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर सार्वजनिक रूप से तीन तलाक देने, घर से निकालने, दूसरी महिला के साथ रहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीन वर्ष पहले हुआ था निकाह ,पीड़िता तस्लीम ने पुलिस को बताया कि करीब तीन वर्ष पहले बड़े मदार छल्ला निवासी मोहम्मद शहनवाज से उसका निकाह हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों में दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद पति का व्यवहार बदलने लगा। वह देर रात घर लौटता था और पूछने पर विवाद एवं मारपीट करता था। दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप महिला का आरोप है कि कुछ महीने पहले उसे पति के किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली। शुरुआत में पति कभी-कभार उस महिला के घर जाता था, लेकिन बाद में वह अधिकतर समय वहीं रहने लगा और कई बार रात भी वहीं बिताने लगा। विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता था।
एक सप्ताह से चल रहा था विवाद तस्लीम के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। पति उस पर मायके चले जाने का दबाव बना रहा था। महिला का आरोप है कि उसने घर खर्च देना भी बंद कर दिया था और बच्चों की जिम्मेदारी निभाने से भी इंकार कर दिया था।
शादी समारोह में दिया तीन तलाक ,पीड़िता का कहना है कि बुधवार रात एक रिश्तेदार के शादी समारोह में उसके पति ने लोगों के सामने तीन बार “तलाक” कहकर वैवाहिक संबंध समाप्त करने की बात कही और वहां से चला गया। महिला का आरोप है कि जिस युवती से उसके पति के संबंध थे, अब उसे अपने घर में रख लिया है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला महिला की शिकायत पर गढ़ा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी मोहम्मद शहनवाज की तलाश की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

तिलहरी के अधूरे मकान अब पूरे बनेंगे, स्टेडियम में होगा ओलंपिक भवन का निर्माण

Newsdesk

तेज बारिश में भी मैदान पर डटी नगर निगम की टीम,स्वच्छता मित्रों के सेवा और समर्पण की की गई सराहना

Newsdesk

जल संवर्धन और शहर सौंदर्यकरण के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करें संबंधित अधिकारी – निगमायुक्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading