29.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

रिमझिम बारिश ने किसानों और लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत

अनूपपुर। मध्यप्रदेश में मानसून के आगमन के बाद अनूपपुर जिला मुख्यालय में गुरुवार दोपहर रिमझिम बारिश से खेतों में नमी आई और किसानों को आंशिक और वहीं लोगो को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, जिले के अन्य कई क्षेत्रों में धूप खिली रही।अनूपपुर में हुई इस बारिश के विपरीत, राजेंद्रग्राम में केवल बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं, जैतहरी, फुनगा, भालूमाड़ा, कोतमा, बिजुरी और वेंकटनगर जैसे अनूपपुर से सटे शहरी और ग्रामीण इलाकों में वर्षा नहीं हुई और दिनभर धूप खिली रही। इन क्षेत्रों में आसमान पर काले बादल छाए रहे, जिससे शाम तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
बारिश से अनूपपुर की सड़कों पर कुछ स्थानों पर पानी जमा हो गया और खेतों में नमी बनी। किसानों ने इसे राहत भरा बताया, हालांकि उनका कहना है कि धान की बुवाई के लिए अधिक पानी की आवश्यकता है। यह बारिश खेत तैयार करने में सहायक होगी।
अधीक्षक भू अभिलेख विभाग के अधिकारी प्रदीप मोगरे ने बताया कि प्रदेश में मानसून का आगमन हो चुका है, लेकिन अब तक मानसूनी बारिश जैसी वर्षा नहीं हुई है। किसानों ने सिंचाई व्यवस्था के सहारे नर्सरी या थराहा तो लगा लिया है, लेकिन नमी की कमी के कारण अधिकांश किसान खरीफ की बुवाई में हिचक रहे हैं। वहीं शहर के लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हैं।
मोगरे के अनुसार, खेतों में लगातार गर्मी और हल्की बारिश से बीज खराब होने का डर है। इस वर्ष मानसून की बारिश अल्प मात्रा में ही हुई है। 1 जून से अब तक जिले में मानक औसत 206.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 78.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक 156 मिमी बारिश हुई थी। पिछले 24 घंटों में जिले में 18.9 मिमी बारिश हुई है। फिलहाल, अनूपपुर जिला मुख्यालय में बारिश के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading