September 16, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

लापता युवक का कुएं में मिला शव

खैरलांजी। क्षेत्र में एक लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार किसान किशन मस्करे के खेत में बने कुएं में एक व्यक्ति का शव मिला है।
बताया जा रहा है कि खेत में कार्य कर रहे किसान को कुएं से दुर्गंध आने पर संदेह हुआ। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो कुएं में शव दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की पहचान जोगीलाल लिल्हारे (उम्र लगभग 50 वर्ष), पिता उमराव लिल्हारे, निवासी खैरलांजी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले तीन दिनों से लापता था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading