October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एसयूवी मामला : एनआईए की हिरासत में सचिन वाजे के साथ दिखी ‘मिस्ट्री वुमन’

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लगभग 10 दिनों तक तलाश करने के बाद आखिरकार एसयूवी और ठाणे के बिजनेसमैन की मौत के मामले में आरोपी पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के साथ सीसीटीवी में नजर आई मिस्ट्री वुमन को अपनी हिरासत में ले लिया है। गुरुवार देर रात को मुंबई एयरपोर्ट पर एनआईए की नजर महिला पर पड़ी और तभी उसे हिरासत में ले लिया गया। बाद में एक टीम ने जाकर पश्चिमी ठाणे के उपनगरीय इलाके में स्थित उसके घर की तलाशी भी ली। फिलहाल उससे पूछताछ जारी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह महिला कथित तौर पर करेंसी नोट काउंटिंग मशीन का उपयोग करके ब्लैक मनी को व्हाइट में बदलने का काम करती थी। गिरफ्तार हुए असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (एपीआई) द्वारा इस्तेमाल की जानी वाली दो मर्सिडीज बेंज के एक में से इस मशीन की बरामदगी पिछले महीने एनआईए ने की थी।

25 मार्च से इस मामले में ‘मिस्ट्री वुमन’ का एंगल उस वक्त सामने आया, जब एक फाइव-स्टार होटल के सीसीटीवी कैमरे में महिला को वाझे के साथ होटल के अंदर जाते देखा गया था। एनआईए को चकमा देते हुए इसी होटल में वाझे फरवरी महीने के बीचोबीच कम से कम पांच दिनों तक रुका हुआ था।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment