25.7 C
Jabalpur
July 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही जनता, कांग्रेस ने घेरा दमोहनाका जोन कार्यालय


समस्याओं का नहीं हुआ  समाधान तो घेरा जाएगा निगम मुख्यालय: कांग्रेस
जबलपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया के नेतृत्व में मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस पार्षद दल और जबलपुर शहर युवा कांग्रेस ने दमोहनाका स्थित जोन क्रमांक 6 एवं 14 का घेराव कर विभिन्न वार्डों की मूलभूत नागरिक समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद और क्षेत्रवासी शामिल हुए।
नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा एवं ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ़ इक़बाल ने आरोप लगाया कि पूर्व विधानसभा और उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के कई वार्डों में वर्षों से सड़क, पेयजल, सीवर, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं बनी हुई हैं। नगर निगम को कई बार शिकायतें और आवेदन देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे आम नागरिकों में भारी नाराजगी है।

इन वार्डों की समस्याएं उठाईं

ज्ञापन में पूर्व विधानसभा के जाकिर हुसैन वार्ड, चितरंजन दास वार्ड और पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड के साथ-साथ उत्तर मध्य विधानसभा के दीनदयाल वार्ड, राम मनोहर लोहिया वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, गोविंद बल्लभ पंत वार्ड, राजेंद्र प्रसाद वार्ड, महाराज अग्रसेन वार्ड, चेरीताल वार्ड और जयप्रकाश नारायण वार्ड की समस्याओं का उल्लेख किया गया।

नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा एवं ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ़ इक़बाल का कहना है कि इन वार्डों के हजारों नागरिक लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं।

जर्जर सड़कें और जलभराव से बढ़ रही परेशानी

ज्ञापन में बताया गया कि अधिकांश सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जबकि बारिश के दौरान हालात और गंभीर हो जाते हैं।

कई क्षेत्रों में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे जलभराव, दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

पेयजल और सीवर व्यवस्था पर उठाए सवाल

नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा एवं ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ़ इक़बाल ने आरोप लगाया कि कई वार्डों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल नहीं मिल रहा है, जबकि कई इलाकों में दूषित पानी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। वहीं सीवर लाइनें जाम होने के कारण गंदा पानी घरों और सड़कों पर फैल रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बंद स्ट्रीट लाइट और बदहाल सफाई व्यवस्था

ज्ञापन में कहा गया कि कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय अंधेरा रहता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है तथा आपराधिक घटनाओं की आशंका भी बढ़ रही है।

साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर भी निगम प्रशासन पर सवाल उठाए गए। कांग्रेस का आरोप है कि कई स्थानों पर समय पर कचरा नहीं उठाया जाता, जिससे गंदगी फैल रही है और बरसात में डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नियमित फॉगिंग और दवा छिड़काव भी पर्याप्त नहीं हो रहा है।

आवारा मवेशियों और सार्वजनिक सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया

नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा एवं ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ़ इक़बाल ने शहर में बढ़ते आवारा मवेशियों की समस्या पर भी चिंता जताई। ज्ञापन में कहा गया कि मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं और यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा सार्वजनिक पार्कों, सामुदायिक भवनों और अन्य नागरिक सुविधाओं के रखरखाव की स्थिति भी खराब बताई गई।

नगर निगम से कीं ये प्रमुख मांगें

नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा एवं ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ़ इक़बाल ने नगर निगम से सभी जर्जर सड़कों की मरम्मत, नालियों और सीवर लाइनों की नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू करने, सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने, नियमित फॉगिंग कराने, आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने, सार्वजनिक पार्कों और सामुदायिक भवनों के रखरखाव तथा बारिश को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की।

इसके अलावा सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने की भी मांग की गई।

कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यालय का होगा घेराव

नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा और नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ़ इक़बाल ने कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो क्षेत्र की जनता के साथ नगर कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस पार्षद दल और जबलपुर शहर युवा कांग्रेस द्वारा निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर आदि उपस्थित रहे ।

अन्य ख़बरें

कटनी पुलिस द्वारा अस्पतालों, छात्रावासों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान आयोजित

Newsdesk

एसडीएम सोहागपुर की सराहनीय पहल

Newsdesk

कढ़ी में छिपकली मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading