24 C
Jabalpur
July 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दो दिवसीय आयोजित दंगल का हुआ समापन देश-विदेश के पहलवानों ने आजमाया दांव पेंच

अनूपपुर । जिले के कोयलांचल क्षेत्र नगर पालिका पसान के जमुना कालरी के मेन दुर्गा पंडाल में आयोजित 17 और 18 जुलाई को दो दिवसीय भव्य दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। दो दिनों तक चले इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों एवं पड़ोसी देश नेपाल से आए पहलवानों ने अपने दमदार दांव-पेंच और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन कर हजारों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण महिला पहलवानों का शानदार प्रदर्शन रहा। दूसरे दिन भी महिला पहलवानों ने पुरुष पहलवानों को रोमांचक मुकाबलों में पराजित कर अपनी प्रतिभा और ताकत का लोहा मनवाया।

इस प्रतिष्ठित दंगल प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली तथा नेपाल से आए 7 महिला और 18 पुरुष, कुल 25 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने भाग लिया। प्रत्येक मुकाबले में पहलवानों ने बेहतरीन तकनीक, फुर्ती और दमखम का परिचय दिया। कई मुकाबले इतने रोमांचक रहे कि अंतिम क्षण तक जीत-हार का फैसला नहीं हो पाया और निर्णायक दांव लगते ही पूरा अखाड़ा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

प्रतियोगिता को देखने के लिए पहुंचे अतिथियों को नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह,और मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह के शाल श्री फल से स्वागत किया गया जिनमें प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल,  SECL जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी, फाइनेंस मैनेजर जे दत्ता,नगर परिषद डूमर कछार के डॉ अध्यक्ष सुनील चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष मदन त्रिपाठी जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पर्वती राठौर,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह,सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष कोतमा पुष्पेंद्र जैन, राजनगर मंडल अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष अनूपपुर ब्रजेश चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष पसान धीरेन्द्र सिंह,लाल बहादुर जायसवाल,सरपंच शिवभान सिंह,भाजपा नेता शिव रतन वर्मा,सुखविंदर सिंह,सचिन जायसवाल, विकास जायसवाल,रोशन वारसी,सरताज मियां,मीनू तिवारी क्षेत्र के पत्रकार संतोष चौरसिया, दिवाकर विश्वकर्मा, भगवान दास मिश्रा,शैलेन्द्र विश्वकर्मा,राम भुवन गौतम,दीपेश जैन, रवि ओझा, राजा, गुलाब रजक मदन चौधरी सहित जमुना, कोतमा, बिजुरी, अनूपपुर के आसपास के क्षेत्रों से हजारों खेल प्रेमी पहुंचे। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ मुकाबलों का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर पूरे समय मेले जैसा माहौल बना रहा। सफल मंच संचालन राजा सिंह एवं सचिन जायसवाल के द्वारा किया गया। आभार प्रकट भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मिंटू ने किया।

नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों का उत्साह दंगल के प्रति काफी रहता है जिसे देखते हुए यह दंगल दूसरी बार आयोजित किया गया ऐसे आयोजन भारतीय पारंपरिक खेलों को नई पहचान देने के साथ-साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी पहलवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की और कहां की आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे।

दो दिवसीय इस भव्य दंगल ने खेल प्रेमियों के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी। विशेष रूप से महिला पहलवानों के शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि आज वे किसी भी चुनौती का सामना करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

अन्य ख़बरें

एसडीएम ने किया पदभार ग्रहण

Newsdesk

कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जनसुनवाई में सुनीं आमलोगों की समस्याएं

Newsdesk

तालाब में नहाने गई दो महिलाएं डूबी,ग्रामीण युवक ने एक को बचाया, संपत्तियां उद्दे कि मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading