July 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मोहगांव में एनएचआई की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई, नागपुर रोड किनारे से 40 दुकानें हटाईं



सिवनी/मोहगांव,- राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) द्वारा सोमवार को मोहगांव स्थित नागपुर रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे बनी लगभग 40 दुकानों को हटाकर राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार, हटाई गई दुकानों में स्थानीय एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग वर्षों से छोटे-छोटे व्यवसाय संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। अतिक्रमण हटने के बाद इन दुकानदारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित लोगों का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी का मुख्य साधन यही दुकानें थीं और अब वे बेरोजगारी की स्थिति का सामना करने को मजबूर हैं।
एनएचआई की ओर से यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी तथा पूरे समय शांति व्यवस्था बनाए रखी गई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन परिवारों का रोजगार इस कार्रवाई से प्रभावित हुआ है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था या पुनर्वास पर भी विचार किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

अन्य ख़बरें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में कई अहम फैसले, सीईओ चयन के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मांगा गया

Newsdesk

रामनगर थाना के सामने कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, एसडीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

छात्रों की गूंज अभियान के तहत अनूपपुर में छात्र संवाद एवं पत्रकार वार्ता आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading