37.5 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सेंसेक्स 300 अंक फिसला, 9200 के नीचे निफ्टी

Stock Market.

मुंबई, 7 मई| घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरूआत कमजोरी के साथ हुई। आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी भी फिसलकर 9200 के नीचे आ गया। हालांकि बाद में रिकवरी आई मगर दोनों सूचकांकों में लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था। सुबह 9.35 बजे सेंसेक्स 122.27 अंकों यानी 0.39 फीसदी की कमजोरी के साथ 31563.48 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 30.05 अंकों यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 9240.85 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले महज 8.06 अंकों की कमजोरी के साथ 31677.69 पर खुला और 31362.96 तक फिसला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र मुकाबले बढ़त के साथ 36.85 अंकों की गिरावट के साथ 9234.05 पर खुला और 9259.10 तक उछला जबकि निचला स्तर 9175.90 रहा।

अन्य ख़बरें

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई कीमतें 14 मई से प्रभावी

Newsdesk

ब्लैक बॉक्स ने सफलतापूर्वक पूरी की ब्राजील की 2एस इनोवैस टेक्नोलॉजिकस एसए के अधिग्रहण की प्रक्रिया

Newsdesk

ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन में सवार होकर चीन दौरे पर पहुंचे एलन मस्क, शी जिनपिंग के साथ बीजिंग शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading