July 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेवानिवृत्ति नहीं, समाज सेवा की नई शुरुआत: विप्र मित्र मंडली ने पं. शेषनारायण शुक्ला का किया भावभीना सम्मान

चचाई। चचाई स्थित हॉस्टल बिल्डिंग में विप्र मित्र मंडली द्वारा आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे पंडित शेषनारायण शुक्ला का विप्र मित्र मंडली की ओर से आत्मीय सम्मान किया गया। पंडित संदीप मिश्रा ने विप्र मित्र मंडली की ओर से शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया, जबकि उपस्थित समस्त विप्रजनों ने पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छों से उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द से ओतप्रोत रहा।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित चैतन्य मिश्रा ने भगवा शॉल भेंट करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का विराम नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करने का श्रेष्ठ अवसर है। उन्होंने पंडित शेषनारायण शुक्ला से समाज एवं सनातन धर्म के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
पंडित रामनारायण द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित शेषनारायण शुक्ला ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का आदर्श प्रस्तुत किया है। अब उनके अनुभव का लाभ समाज और युवा पीढ़ी को मिलना चाहिए।
पंडित सुरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि विप्र समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। यदि सभी संगठित होकर समाजहित में कार्य करें तो सामाजिक एवं धार्मिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने विप्र मित्र मंडली के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
सम्मान से अभिभूत पंडित शेषनारायण शुक्ला ने कहा कि सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग, स्नेह और सम्मान को वे सदैव स्मरण रखेंगे। उन्होंने विप्र मित्र मंडली एवं सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात वे अपना समय धर्म, समाज सेवा एवं युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए समर्पित करेंगे और समाजहित के प्रत्येक कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
समारोह में पंडित विद्याधर पांडेय, पंडित अयोध्या प्रसाद तिवारी, पंडित जितेंद्र पांडेय, पंडित संतोष मिश्रा, पंडित मधुसूदन द्विवेदी, पंडित एस.एन. तिवारी, पंडित श्रीनिवास तिवारी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।
अंत में विप्र मित्र मंडली ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि ब्राह्मण समाज के हित, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा सामाजिक एकता के लिए सभी सदस्य सदैव संगठित रहकर कार्य करेंगे तथा समाज के प्रत्येक आवश्यक कार्य में एक-दूसरे का हरसंभव सहयोग करेंगे।

अन्य ख़बरें

यूसीसी सभी समुदायों के नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करेगा: मोहन यादव

Newsdesk

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में कई अहम फैसले, सीईओ चयन के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मांगा गया

Newsdesk

रामनगर थाना के सामने कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, एसडीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading