नई दिल्ली, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने भारतीय समयानुसार सोमवार को पदभार संभाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस महीने सीईटीए के लागू होने से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर एंडी बर्नहैम को हार्दिक बधाई। भारत और ब्रिटेन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े हैं तथा व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्र में व्यापक सहयोग करते हैं। इस महीने सीईटीए के लागू होने से हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और मजबूत होगी।”उन्होंने कहा कि वह भारत-ब्रिटेन व्यापक साझेदारी को और गहरा करने तथा साझा विजन-2035 को आगे बढ़ाने के लिए बर्नहैम के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।


