July 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहर के विकास कार्यों में आएगी तेजी, महापौर अन्नू ने लोककर्म विभाग को दिए सख्त निर्देश

पार्षदों की अनुशंसा वाले जनहित कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता, लंबित कार्य जल्द पूरे करने के निर्देशजबलपुर। शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने नगर निगम के लोककर्म विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण और विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महापौर ने कहा कि वार्ड पार्षदों की अनुशंसा पर आधारित जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि शहर के देवतुल्य नागरिकों के हित सर्वोपरि हैं और विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ाई जाएगी।
बैठक में सड़कों के निर्माण, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, मानसून के दौरान आवश्यक कार्यों तथा विभिन्न वार्डों के विकास प्रस्तावों की विस्तार से समीक्षा की गई। महापौर ने प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को सभी लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और विकास कार्यों की नियमित निगरानी भी की जाएगी।
समीक्षा बैठक में एमआईसी सदस्य विवेक राम सोनकर, अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, उपायुक्त शिवांगी महाजन, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव सहित लोककर्म विभाग के सभी कार्यपालन एवं सहायक यंत्री उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता : हर्षवर्धन सिंह

Newsdesk

नालों पर लगे हुए एस.टी.पी. प्लांट से फिल्टर होकर माॅं नर्मदा में जा रहा है एकदम साफ पानी – महापौर

Newsdesk

जीआई टैग से चमकेगा ‘सिवनी सीताफल’, राष्ट्रीय पहचान दिलाने कलेक्टर नेहा मीना की पहल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading