July 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मैत्री हॉकी मैच के जरिए युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

कुरई क्रीड़ा परिसर में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’अभियान के तहत हुआ आयोजन, 100 खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ स्वस्थ जीवन का दिया संदेश*
कुरई- खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ महा-अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कुरई क्रीड़ा परिसर में मैत्री हॉकी मैच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देने के साथ-साथ नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प भी लिया।
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे के नेतृत्व में किया गया। 15 से 30 जुलाई तक चल रहे इस विशेष अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न खेल एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
कुरई क्रीड़ा परिसर में आयोजित मैत्री हॉकी मैच में लगभग 100 युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद सभी खिलाड़ियों ने जीवनभर नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। विभाग की ओर से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप पेन भी भेंट किए गए।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से प्रधान आरक्षक राजेश माथरे एवं सहायक उप निरीक्षक दिलीप सरयाम विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं खेल विभाग से एफ.एन. इक्का, व्यायाम शिक्षक हेमंत विश्वकर्मा, अमित वानखेड़े, राकेश नागेंद्र, वारिस तुमडाम एवं सचिन धुर्वे की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में विकासखंड युवा समन्वयक निकेश पदमाकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आयोजकों ने बताया कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराते हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा भी देते हैं।
खेल और जनजागरूकता के समन्वय से आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

अन्य ख़बरें

आदिवासियों के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं होगा: विक्रांत भूरिया

Newsdesk

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तिलवारा के नव-निर्मित थाना भवन का किया निरीक्षण

Newsdesk

सेवा सुशासन के 12 साल व कारगिल विजय गाथा विषय पर आयोजित प्रदर्शनी के प्रचार-प्रसार  के लिये प्रचार वाहन रवाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading