July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर निगम मजिस्ट्रेट की विशेष उपस्थिति में बस स्टैंड एवं स्टेडियम क्षेत्र में अतिक्रमण व गंदगी के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई



जबलपुर। शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुगम यातायात से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से आज नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल के नेतृत्व में संयुक्त दल द्वारा व्यापक अभियान चलाकर सख्त दंडात्मक एवं सुधारात्मक कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई नगर निगम मजिस्ट्रेट श्री अरुण कुमार गोयल की विशेष उपस्थिति में योजनाबद्ध तरीके से बस स्टैंड एवं स्टेडियम परिसर के चारों ओर संचालित की गई।
अभियान के दौरान सार्वजनिक मार्गों पर बेतरतीब एवं गलत तरीके से खड़े किए गए वाहनों को संयुक्त दल द्वारा तत्काल जब्त किया गया। इस कार्रवाई से लंबे समय से लग रहे जाम से आम नागरिकों एवं राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। इसके अतिरिक्त, स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वाले तथा आसपास गंदगी फैलाने वाले स्थानीय होटल एवं रेस्तरां संचालकों के विरुद्ध ‘ऑन-द-स्पॉट फाइन’ मौके पर चालान की सख्त कार्रवाई की गई।
संयुक्त कार्रवाई में नगर निगम मजिस्ट्रेट श्री अरुण कुमार गोयल के साथ सहायक अतिक्रमण अधिकारी  टिपेंद्र रावत, अतिक्रमण दल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी  पोलाराव,  अनंत दुबे, प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक  किशन दुबे एवं स्वच्छता टीम, पुलिस बल तथा ट्रैफिक पुलिस बल की मुस्तैद उपस्थिति एवं सराहनीय सहयोग रहा।
नगर निगम मजिस्ट्रेट द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण तथा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध इस प्रकार का अभियान निरंतर जारी रहेगा। आम नागरिकों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि वे शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अपना नागरिक सहयोग प्रदान करें।

अन्य ख़बरें

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

मध्य प्रदेश के 68 कॉलेज में शुरू हो रहा है एआई सर्टिफिकेट कोर्स : इंदर सिंह परमार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading