August 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस के रेस्टोरेंट में हुआ बम धमाका, अब तक तीन की मौत और 21 घायल; जांच में जुटी पुलिस

मॉस्को, मॉस्को के बाल्जी रॉसी रेस्टोरेंट में शनिवार शाम को हुए बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हुए। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी कमेटी ने घटना की पुष्टि की। मॉस्को पुलिस ने रिया नोवोस्ती न्यूज एजेंसी को पहले दिए एक बयान में कहा था कि इन्वेस्टिगेटर और पुलिस फोरेंसिक स्पेशलिस्ट मौके पर मौजूद थे।

टास स्टेट न्यूज एजेंसी के हवाले से कमेटी ने कहा, “मॉस्को के कुद्रिन्स्काया स्क्वायर में एक रेस्टोरेंट में घर में बना एक्सप्लोसिव डिवाइस फट गया, जिसमें तीन लोग मारे गए।”मारे गए तीन लोगों में एक महिला थी जो रेस्टोरेंट में डिवाइस ले जा रही थी, एक सिक्योरिटी एजेंट जिसने उसे रोका और एक कस्टमर शामिल है। रूसी सुरक्षा बलों से संबंधित टेलीग्राम चैनल बाजा ने शुरुआती जांच में इस धमाके को गैस विस्फोट से जोड़कर देखा। उन्हें लगा कि रेस्टोरेंट के किचन में धमाका हुआ होगा।

यह रेस्टोरेंट मॉस्को की मशहूर स्टालिन-युग की ऊंची इमारतों में से एक में है और चौक के आसपास की सड़कें कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थीं। दर्जनों साइकिल सवार शहर में शाम की राइड के लिए पास में इकट्ठा हुए थे, लेकिन इवेंट कैंसिल कर दिया गया। रूसी न्यूज एजेंसी के जारी वीडियो में मौके पर भारी हथियारों से लैस पुलिस वाले दिखे।

अन्य ख़बरें

ईरान की अमेरिका को चेतावनी: कोई भी बड़ी कार्रवाई की तो भुगतने होंगे नतीजे

Newsdesk

जापान में आए भूकंप के बाद लगभग 80 हजार घरों में पानी की किल्लत, मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हुई

Newsdesk

पाकिस्तान: दक्षिण वजीरिस्तान में जेयूआई-एफ के मौलाना मोहम्मद इस्माइल की गोली मारकर हत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading