25.3 C
Jabalpur
August 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान को सफल बनाने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बनाई रणनीति

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के बहुप्रतीक्षित “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के प्रभावी संचालन को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के सफल क्रियान्वयन, आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा सुशासन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में शुरू हो रहा यह अभियान शासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाकर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
जेडीए अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय में उनके प्रथम आगमन पर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों ने जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।
बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, विधायक सुशील तिवारी ‘इंदु’, डॉ. अभिलाष पांडे, संतोष बरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अभियान के तहत विभिन्न विभागों के समन्वय, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

*ब्रिटिश कालीन पुल मार्ग हुआ जर्जर, आवागमन में हो रही भारी परेशानी

Newsdesk

*नदी-नालों के बीच लगे 33 केवी लाइन के पोल पर उठे सवाल

Newsdesk

जनपद पंचायत बैहर के सभागार में आयोजित हुआ “प्रस्फुटन शक्ति संचय” विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading