जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने रविवार को मदन महल स्थित नागपाल गार्डन कार्यालय में आम नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे।
नागरिकों ने बिजली, पेयजल, नालियों की सफाई, आर्थिक सहायता, विद्यालयों में प्रवेश, छात्रवृत्ति सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन मंत्री श्री सिंह को सौंपे। मंत्री ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए।


