30.7 C
Jabalpur
August 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राष्ट्रमंडल खेलों मे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्यसभा ने दी बधाई

नई दिल्ली,  राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रमंडल खेलों और राष्ट्रमंडल पैरा खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए पूरे भारतीय दल को बधाई दी। सोमवार को सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने देश का गौरव बढ़ाया है और यह भारतीय खेलों के लगातार बढ़ते स्तर का प्रमाण है।  सदन की कार्यवाही के दौरान सभापति ने कहा कि राज्यसभा का यह सदन सभी सदस्यों की ओर से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों और राष्ट्रमंडल पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को हार्दिक बधाई देता है।

उन्होंने बताया कि भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। वहीं, भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल पैरा खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक अपने नाम किए।उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है तथा यह भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा, समर्पण और उत्कृष्टता का परिचायक है। सभापति ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ, भारतीय ओलंपिक संघ, भारतीय पैरालंपिक समिति तथा विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों को भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे इन सभी संस्थाओं और विशेषज्ञों का अथक परिश्रम और समर्पण भी शामिल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पदक विजेता खिलाड़ी देश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगे। उनके प्रदर्शन से युवा खिलाड़ियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।

 

अन्य ख़बरें

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की विदेश जाने की अनुमति से जुड़ी याचिका

Newsdesk

पीएम मोदी के बाद लोकसभा स्पीकर से मिले नीतीश कुमार, राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज

Newsdesk

ई20 विवाद : नितिन गडकरी को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, सोशल मीडिया कंपनियों पर कर सकेंगे केस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading