29 C
Jabalpur
August 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सावन के प्रथम सोमवार पर जमुना कॉलोनी में 51 परिवारों का  सामूहिक रुद्राभिषेक सम्पन्नविशाल भंडारे का हुआ आयोजन

अनूपपुर/ जिले के जमुना कॉलोनी स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर करौली शंकर महादेव दरबार शंकर सेना, जिला अनूपपुर के तत्वावधान में 51 परिवारों द्वारा भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक एवं शिव आराधना का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक, पूजन एवं शिव आराधना की गई। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने “रोग मुक्त • शोक मुक्त • भारत” के पावन संकल्प के साथ राष्ट्र, समाज एवं समस्त मानवता के कल्याण, सुख, शांति, समृद्धि और विश्व मंगल की प्रार्थना की।
इस ऐतिहासिक आयोजन का नेतृत्व शंकर सेना जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया। आयोजकों के अनुसार जमुना-कोतमा क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर 51 परिवारों के सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसे श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सहयोग एवं उत्साह प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह, नगर परिषद डूमर कछार के अध्यक्ष डॉ. सुनील चौरसिया, शंकर सेना की संभागीय अध्यक्ष हनी सुनील चौरसिया, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता, भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह, वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद सविता रूपेश सिंह, अजय द्विवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश चंद्र शर्मा, डॉ. आशीष, पत्रकार दिवाकर विश्वकर्मा, मनोज सिंह, संजय चौरसिया सहित सचिन जायसवाल एवं विकास जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
धार्मिक अनुष्ठान के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

अन्य ख़बरें

झारखंड छात्र आंदोलन: अनशनकारी देवेंद्रनाथ महतो ने वांगचुक के आग्रह पर ग्रहण किया जल, भूख हड़ताल जारी

Newsdesk

जबलपुर: खुले में कचरा ढो रहे नगर निगम के वाहन, दुर्गंध और प्रदूषण से लोग परेशान

Newsdesk

धनवंतरी नगर में असहाय परिवार को मिला सहारा, संत रामपाल जी महाराज ने पहुंचाई मदद | “अन्नपूर्णा मुहिम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading