August 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कृषि विभाग के अमले ने मजगांव में कुटकी प्रदर्शन का किया अवलोकन

,

कृषक को उन्नत उत्पादन के लिए दिया मार्गदर्शन
कृषि विभाग द्वारा जिले में किसानों को उन्नत एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 09 अगस्त को विकासखंड परसवाड़ा अंतर्गत ग्राम मजगांव में कृषक श्री बुधराम पिता मोहन के खेत में लगाए गए कुटकी फसल प्रदर्शन का कृषि विभाग के अमले द्वारा अवलोकन किया गया।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेत में लगी कुटकी फसल की स्थिति का जायजा लिया तथा फसल की वृद्धि, खेत की स्थिति एवं फसल प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कृषक श्री बुधराम को कुटकी फसल की बेहतर देखभाल एवं अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए आवश्यक कृषि तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।अधिकारियों ने कृषक को फसल की नियमित निगरानी करने, खेत में खरपतवार नियंत्रण, उचित पोषक तत्व प्रबंधन तथा फसल को कीट एवं रोगों से सुरक्षित रखने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही फसल की अवस्था के अनुसार आवश्यक कृषि कार्य समय पर करने की सलाह दी गई, जिससे फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन बेहतर किया जा सके।

कृषि विभाग के अमले ने बताया कि कुटकी जैसी लघु धान्य फसलें किसानों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन फसलों को बढ़ावा देने से फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन मिलता है और किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ वैकल्पिक फसल उत्पादन का अवसर प्राप्त होता है। कुटकी फसल कम अवधि में तैयार होने वाली फसल होने के साथ पोषण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। कृषक श्री बुधराम को कुटकी की उन्नत खेती के लिए खेत की तैयारी, बीज की गुणवत्ता, समय पर बुवाई, खरपतवार प्रबंधन, संतुलित पोषक तत्वों के उपयोग तथा फसल की समय-समय पर निगरानी के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान उत्पादन एवं फसल की गुणवत्ता में वृद्धि कर सकते हैं।

अन्य ख़बरें

एसएसपी महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन

Newsdesk

रक्षा मंत्री से बालाघाट/सिवनी में सैनिक स्कूल की स्थापना का प्रस्ताव बालाघाट सांसद ने रखी

Newsdesk

नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप में विशु मतेल ने बेहतर प्रदर्शन कर जिला का नाम किया रोशन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading