जबलपुर। सिहोरा के खलरी महगवां में कृषि केंद्र के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। केंद्र के जिम्मेदार अवैध रूप से यूरिया और डीएपी का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने कृषि विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध किया है।
सिहोरा पुलिस ने बताया कि सिहोरा के कृषि विकास अधिकारी जयपाल सिंह राठौर ने सोमवार रात लिखित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन में लेख है कि 10 अगस्त को प्राप्त सूचना के आधार पर वाहन क्रमंाक एमपी 20 जीए 5016 जिसमें 70 बोरी यूरिया एवं 20 बोरी डीएपी उर्वरक अवैध रूप से परिवहन करते पाई गयी है। सहकारी विपणन समीति सिहोरा में लिपिक के पद पर कार्यरत सिद्धांत तिवारी एवं पटेल कृषि केन्द्र खलरी महगवां के प्रोपराइटर नितेन्द्र पटैल द्वारा अवैध उर्वरक परिवहन करते हुये आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन किया। प्रतिवेदन अवलोकन पर आरोपी सहकारी विपरण समिति सिहोरा लिपिक के सिद्धांत तिवारी व ग्राम खलरी पटेल कृषि केन्द्र मझगवा के नितेन्द्र पटेल के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


