27.6 C
Jabalpur
August 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

साल से फरार दो इनामी आरोपी भोपाल के हयात होटल से गिरफ्तार

डेढदोनों पर था 10-10 हजार रुपए का इनाम
जबलपुर। बरेला थाना पुलिस ने करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को भोपाल के एक होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों को भोपाल स्थित हयात होटल से हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो एन और स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, थाना बरेला में दर्ज  अपराध क्रमांक 33/2025 में धारा 126(2), 129, 109 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी कपिल साहू (27) निवासी एसबीआई बैंक के पास उदयपुर, थाना बीजाडांडी और संदीप बरमैया उर्फ सेंडी (27) निवासी ग्राम ठरका, थाना बमहनी बाजार पिछले करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे थे।

लगातार फरारी और पुलिस को चकमा देने के कारण दोनों आरोपियों पर पुलिस विभाग ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

साइबर सेल की मदद से होटल में दबिश

पुलिस को आरोपियों के संबंध में सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद साइबर सेल से मिली जानकारी के आधार पर जबलपुर पुलिस की टीम ने भोपाल पहुंचकर हयात होटल में दबिश दी। यहां दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो एन और स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बरेला संगीता सिंह, उप निरीक्षक शशिकला उइके, सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र प्रजापति, प्रधान आरक्षक ओमनारायण सिंह और मुकेश मसराम, आरक्षक विशाल और रवि शर्मा, साइबर सेल आरक्षक संदीप पाण्डेय तथा आरक्षक राहुल कुलस्ते की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

थाना रूपझर पुलिस द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को किया गिरफ्तार

Newsdesk

खनिज निरीक्षक की कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Newsdesk

युवक – युवती से 11 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
करीब 5.59 लाख रुपए का गांजा जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading