August 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहपुरा आरओबी के एप्रोच का होगा स्थायी पुनर्निर्माण, तीन वैकल्पिक मार्ग तैयार लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने की समीक्षा



20 अगस्त और 15 सितंबर तक वैकल्पिक मार्गों के सुधार पूरे करने के निर्देशजबलपुर। क्षतिग्रस्त शहपुरा रेलवे ओवर ब्रिज के एप्रोच के स्थायी पुनर्निर्माण को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार को भोपाल स्थित निवास कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्माण में संरचनात्मक सुरक्षा, गुणवत्ता और दीर्घकालीन स्थायित्व सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
आरओबी का एप्रोच बनने तक नागरिकों और भारी वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए तीन वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। शहपुरा–कृषि उपज मंडी–रेलवे लेवल क्रॉसिंग मार्ग के सुधार कार्य 20 अगस्त तक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। जबलपुर–पाटन–शहपुरा के करीब 36 किमी लंबे मार्ग पर आवश्यक मरम्मत, रोड शोल्डर और संकेतक संबंधी कार्य 15 सितंबर तक पूरे होंगे। वहीं सहजपुर–किसरोद–टिपराह–नोनी–घुनसौर मार्ग को भी यातायात के अनुकूल बनाया जाएगा, जिसके सुधार कार्य 20 अगस्त तक पूरे करने की समय-सीमा तय की गई है।
मंत्री ने तीनों मार्गों पर नियमित निगरानी, मरम्मत, संकेतक और बैरिकेडिंग सहित सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निर्माण एजेंसी डिबार, एमडी पर FIR
आरओबी निर्माण करने वाली मेसर्स वागड़ इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्रा.लि.–मेसर्स सोराठिया वेलजी रत्ना कंपनी लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम को 10 जून 2026 को डिबार किया जा चुका है। वहीं मेसर्स वागड़ इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के प्रबंध निदेशक विनोद जैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुनर्निर्माण की नियमित निगरानी करते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।

अन्य ख़बरें

मध्यप्रदेश में फिर बढ़ रहा हाथियों का कुनबा, बांधवगढ़ बना गजराजों का पसंदीदा रहवास

Newsdesk

महिला स्व-सहायता समूहों ने निकाली तिरंगा रैली

Newsdesk

रेलवे श्रमिक संगठन का प्रतिनिधि मंडल नवागत कलेक्टर को पुष्पगुच्छ भेंटकर किया अभिनंदन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading