27.5 C
Jabalpur
August 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राष्ट्र ध्वज तिरंगा देश की संप्रभुता और स्वाभिमान का प्रतीक : राकेश सिंह



पश्चिम विधानसभा में लोक निर्माण मंत्री के नेतृत्व में निकली अभूतपूर्व एवं ऐतेहासिक तिरंगा यात्रा
जबलपुर की चारो विधानसभा में निकली तिरंगा यात्रा
जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के आह्वान पर भाजपा द्वारा जबलपुर महानगर की चारों विधानसभा क्षेत्रों में देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मंत्री राकेश सिंह ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर किया इसके पश्चात कटंगा चौक से आध शंकराचार्य चौक छोटी लाइन फाटक तक यात्रा निकाली गई। यात्रा के समापन पर सामूहिक वन्दे मातरम गायन हुआ।

यात्रा मार्ग में रहा उत्सव का माहौल

पश्चिम विधानसभा की तिरंगा यात्रा में कटंगा चौक से छोटी लाइन फाटक तक पुरे यात्रा मार्ग को सजाया गया था, क्षेत्र के व्यापारी एवं स्थानीय जनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पूरे मार्ग में तिरंगे के रंगों से राष्ट्रभक्ति का वातावरण निर्मित रहा।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें उन वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के लिए सदैव समर्पित है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देना है।

मंत्री श्री सिंह ने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और गौरव को प्रदर्शित करने का आह्वान किया।

पूर्व विधानसभा में भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के नेतृत्व में बिरसा मुंडा चौक से प्रारंभ होकर गोहलपुर तक निकाली गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने इस अवसर पर कहा तिरंगा भारत की पहचान के साथ-साथ उसकी शक्ति, सामर्थ्य और राष्ट्रीय अस्मिता का सशक्त प्रतीक है। तिरंगे के नीचे एकजुट भारत ही नए भारत की सबसे बड़ी पहचान है। तिरंगे के सम्मान में भाजपा द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निकाली गई तिरंगा यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ क्षेत्रीय जनों, युवा साथियो एवं महिलाओ ने भागीदारी की है यह राष्ट्र प्रेम के भाव को व्यक्त करने का अवसर है।

केंट विधानसभा की यात्रा  विधायक श्री अशोक रोहाणी के नेतृत्व में भारत माता चौक पेंटिनाका से प्रारंभ होकर सदर का भ्रमण करते हुए भारत माता चौक पर संपन्न हुई।

विधायक अशोक रोहाणी ने इस अवसर पर कहा आजादी के 15 अगस्त को 80 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सदैव स्मरण करना चाहिए। उनके योगदान के कारण ही हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हम सभी आजादी के पर्व को देश के प्रत्येक वर्ग और नागरिक के साथ मिलकर मनाएं।

उत्तर विधानसभा की यात्रा  विधायक अभिलाष पांडे के नेतृत्व में तमरहाई स्कूल से, उपरैनगंज से दीक्षितपुरा, पांडे चौक, निवाड़गंज, खोवामंडी, कमानिया, राजा रसगुल्ला से तमारहाई स्कूल तक निकाली गई।

विधायक अभिलाष पांडे ने इस अवसर पर कहा तिरंगा यात्रा का संदेश स्पष्ट है राष्ट्र सर्वोपरि है और भारत की एकता, अखंडता तथा सम्मान से बड़ा कुछ नहीं है। हमें अपने शहीदों के बलिदान को केवल स्मरण नहीं करना है, बल्कि उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना है।

तिरंगा यात्रा में महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकूज विज, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर प्रभात साहू, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी पराँजपे, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक संदीप रजक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, शरद अग्रवाल, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, सोनू बचवानी, अभय सिंह ठाकुर, कौशल सूरी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर, खेल प्रकोष्ठ सह संयोजक नितिन भाटिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष आत्मिका सिंह, अनुसूचित जान जाति मोर्चा अध्यक्ष संतोषी ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष अभिनव यादव, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष दशरथ पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जागेश समुंद्रे,  संतोष यादव, प्रशांत दुबे, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, संतोष यादव, आशीष राव, पुष्पराज सेंगर, गुड्डा केवट, सौरभ गोयल, योगेश लोखंडे, कैलाश चक्रवर्ती, राहुल रजक, दिलीप पटेल, अमर पटेल, सपन यादव, रूपा राव, सीमा सिंह, मीरा दुबे, पूजा रजक, मालती चौधरी, लक्ष्मी चक्रवर्ती, शारदा कुशवाहा, राहुल साहू, जीतू कटारे, सुनील गोस्वामी, दिलीप पटेल, कुंवारपाल सिंह शेरू, काके आंनद, विनय अमलाथे, अजय तिवारी, विवेक नायक, सुरेंद्र राठौर, रविन्द्र पचौरी, राजीव बेंटिया, मनीष दुबे, के साथ पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर घेराबंदी कर पकड़ी 19.20 लाख की अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

Newsdesk

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; दो की मौत

Newsdesk

15 अगस्त समारोह की फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading