25.5 C
Jabalpur
August 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, 24 घंटे में 60 मिमी वर्षा



अगले दो-तीन दिन भी झमाझम के आसार
जबलपुर। शहर में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में 60 मिमी यानी करीब ढाई इंच बारिश दर्ज की गई। बुधवार रात से ही करीब दो इंच बारिश हो चुकी थी और शनिवार सुबह से भी रुक-रुककर बारिश होती रही।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से संभाग के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में संभाग के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी भी दी गई है। मौसम में नमी बढ़ने से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है।
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में शहर का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 1 जून से अब तक कुल 527 मिमी यानी करीब 21 इंच बारिश हो चुकी है।
जगह-जगह भरा पानी
लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कें, गली-मोहल्ले और निचले इलाकों में पानी भर गया। सिविक सेंटर सहित कई स्थानों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह नाले भी उफान पर नजर आए।
पिछले साल से 13 इंच पीछे बारिश
इस साल अब तक बारिश का आंकड़ा करीब 21 इंच पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी तारीख तक करीब 34 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी थी। इस लिहाज से वर्तमान बारिश पिछले साल की तुलना में करीब 13 इंच पीछे है। हालांकि लगातार बारिश का दौर जारी रहने से आने वाले दिनों में यह अंतर कम होने की संभावना है।

अन्य ख़बरें

अमरावती जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष में लगी आग, तीन मासूम बच्चों की मौत

Newsdesk

मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

किराना दुकान से राइस मिल तक  का सफर, दिनेश गुप्ता ने 50 लोगों को दिया रोजगार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading