27.5 C
Jabalpur
August 23, 2026
सी टाइम्स
खेल

युवा खिलाड़ियों की मदद करने और उन्हें आगे बढ़ते देखने के लिए उत्सुक हूं: शुभमन गिल 

चंडीगढ़, 2शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 की शुरुआत 30 अगस्त से चंडीगढ़ के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में हो रही है। लीग का यह पहला संस्करण है। लीग में छह टीमें खिताब के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगी। फाजिल्का फाल्कन्स की कप्तानी भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल करेंगे। फिलहाल श्रीलंका में मौजूद कप्तान गिल ने अपनी टीम के भेजे संदेश में कहा, “मैं फाजिल्का फाल्कन्स को लीड करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हमारे पास खिलाड़ियों का एक बहुत ही प्रतिभाशाली और रोमांचक ग्रुप है। मैं टीम के साथ काम करने के लिए वास्तव में उत्सुक हूं। यह हम सभी के लिए एक-दूसरे से सीखने और कुछ अच्छा क्रिकेट खेलने का एक शानदार मौका होगा।”शुभमन गिल ने लीग का आयोजन करने और युवा क्रिकेटरों को अपने करियर में अगला कदम उठाने के लिए एक प्लैटफॉर्म देने के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की भी तारीफ की।उन्होंने कहा, “युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी काबिलियत पर भरोसा करना और दबाव में होने पर शांत रहना जरूरी है। मैं उन्हें गेम को बेहतर ढंग से समझने में मदद करना चाहता हूं, चाहे वह स्थिति को समझने की बात हो, फैसले लेने की बात हो या दबाव को संभालने की। ये चीजें अनुभव के साथ आती हैं। मैं जो कुछ भी सीखा हूं उसे साझा कर सकूं, तो यह मेरे लिए भी एक अच्छा मौका होगा।” गिल ने कहा, “ट्रॉफी जीतना हमारा लक्ष्य होगा, लेकिन मेरे लिए, सफलता हमारी टीम के युवा खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के दौरान आगे बढ़ते हुए देखना भी होगा।”

 

 

अन्य ख़बरें

कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट, ऑफ स्पिनर को खिलाने के पक्ष में संजय मांजरेकर

Newsdesk

वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर: पुरुषों में ट्यांटिनी, महिलाओं में अभिनया ने जीते 100 मीटर दौड़ में ‘गोल्ड’

Newsdesk

नेक्सो चैंपियनशिप में शानदार ऐस के बाद शुभंकर ने कट बनाया, युवराज संधू चूके

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading