27.5 C
Jabalpur
August 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन (टेलीविज़न)

ऐसा किरदार पहले कभी नहीं निभाया, वर्टिकल फॉर्मेट में काम करना भी रहा चुनौतीपूर्ण : विशाल आदित्य सिंह

मुंबई, टेलीविजन की दुनिया तेजी से बदल रही है। पहले दर्शक अपनी पसंदीदा कहानियों के लिए टीवी स्क्रीन का इंतजार करते थे, लेकिन अब मोबाइल फोन भी मनोरंजन का बड़ा जरिया बन चुका है। इसी बदलाव के बीच कहानियां भी नए अंदाज में पेश की जा रही हैं। वर्टिकल फॉर्मेट में बनने वाले शोज अब दर्शकों तक सीधे मोबाइल स्क्रीन के जरिए पहुंच रहे हैं। अभिनेता विशाल आदित्य सिंह भी इसी नए तरीके की कहानी का हिस्सा बने हैं। वह इन दिनों अपने नए शो ‘दिल से दीवानगी तक’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं, जो उनके अब तक के निभाए किरदारों से काफी अलग है।

आईएएनएस से खास बातचीत में विशाल आदित्य सिंह ने कहा, “दिल से दीवानगी तक से जुड़ने के पीछे मेरे लिए सबसे बड़ी वजह इसका वर्टिकल फॉर्मेट था। मेरा यह वर्टिकल का पहला डेली सोप है और मैं यह देखना चाहता था कि मोबाइल स्क्रीन के लिए बनाई जा रही कहानी किस तरह अलग होती है। फोन आने वाले समय में भी हमारी जिंदगी का बहुत अहम हिस्सा बना रहेगा। ऐसे में मेरे लिए यह समझना जरूरी है कि इस माध्यम के लिए किस तरह की कहानियां बनाई जा रही हैं और उन्हें किस तरह दर्शकों के सामने पेश किया जाता है।”

विशाल ने आगे कहा, ”मैं इस शो में एक ऐसा किरदार निभा रहा हूं, जो मेरे अब तक के काम से पूरी तरह अलग है। मैंने इससे पहले कभी ऐसा रोल नहीं किया है। यही वजह है कि मैं इस भूमिका को लेकर उत्साहित भी हूं और इसे अपने लिए चुनौती भी मानता हूं।”

अन्य ख़बरें

अनुपम खेर ने पोस्ट की 55 साल पुरानी पारिवारिक तस्वीर, बोले- ‘फोटो पुरानी हो सकती है, रिश्तों का प्यार नहीं’

Newsdesk

निकी वालिया को खुद माधुरी दीक्षित ने बताया था अपना हमशक्ल, बोलीं-‘फ्लाइट में बच्चों की तरह बैठकर मिलाए थे फीचर्स’

Newsdesk

डिंपी के ट्रांसफॉर्मेशन पर बोलीं हर्षिता गौर, ‘अब इमोशनली समझदार और मेंटली स्ट्रॉन्ग हूं’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading