नई दिल्ली, दुबई में 28 अगस्त से शुरू हो रहे महिला एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम बिल्कुल अलग तरीके से तैयारी कर रही है। टी20 फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट की बेहतर और मजबूत तैयारी के लिए पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने पुरुष टीम के साथ मैच खेले हैं। क्रिकेइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में लाहौर में एनसीए में प्री-टूर्नामेंट कैंप में अब्दुल कादिर क्रिकेट एकेडमी की पुरुष टीम के खिलाफ मैच खेले हैं। पुरुष टीम में किशोर और अनुभवी खिलाड़ी शामिल थे। मुकाबले पूरी तरह 20-ओवर फॉर्मेट के मुताबिक आयोजित किए गए थे, ताकि जोखिम को शामिल किया जा सके और खिलाड़ियों को मुश्किल मौकों पर एक मुश्किल विपक्षी के खिलाफ अपने फैसले लेने में सुधार करने में मदद मिल सके।
मुकाबलों के दौरान पाकिस्तान टीम को अपनी स्किल और प्रदर्शन के स्तर को ऊपर उठाने में मदद मिली।पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने कहा, “पुरुष टीम के साथ हुए मुकाबलों ने एशिया कप के लिए हमारी तैयारी में मदद की। मुकाबलों के दौरान हम पर दबाव था। ये अनुभव हमें आगामी टूर्नामेंट की चुनौतियों का सामना करने में मदददार होगा। हम टूर्नामेंट के लिए अच्छी तरह तैयार हैं।”सना ने कहा, “हमें यह समझने की जरूरत थी कि दबाव से किस तरह निपटा जाए। बड़े टूर्नामेंट में हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौदी दबाव वाली स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने की होती है, जिसमें हम लगातार असफल रहे हैं। पुरुष टीम के खिलाफ हुए मैचों में हमारी मदद की और इसका परिणाम आपको हमारे आगामी मैचों में दिखेगा।”


