August 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुड

मुंबई, बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार इस साल ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसी बीच, अभिनेता ने अपने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दिया है। अक्षय ने अपनी नई फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर सेट से अपना पहला वीडियो भी शेयर किया है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। शेयर किए गए वीडियो में अभिनेता ब्लैक कलर के सूट-बूट और टाई में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।

उन्होंने आंखों पर ब्लैक चश्मा लगाया हुआ है और हाथ में फिल्म का क्लैपबोर्ड दिखाई दे रहा है। वीडियो में अक्षय पूरे स्वैग के साथ चलते नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक फिल्म में उनके किरदार की पहली झलक के तौर पर सामने आया है। इस वीडियो के साथ अक्षय ने फिल्म को लेकर उत्साह भी जाहिर किया। उन्होंने लिखा, ”नया जॉनर, नया कैरेक्टर, नया चैलेंज। विवान आहूजा ड्यूटी पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आज से ‘समुक’ की शूटिंग शुरू हो गई है।”

इस कैप्शन से साफ है कि फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार का नाम विवान आहूजा है। अभिनेता के इस ऐलान के बाद उनके फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। ‘समुक’ को एक साइंस-फिक्शन एलियन थ्रिलर बताया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं, जबकि विपुल अमृतलाल शाह के साथ अक्षय कुमार भी इसके निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी की गई है और इसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किए जाने की बात सामने आई है। फिल्म की कहानी में मिलिट्री रियलिज्म, सर्वाइवल हॉरर और एलियन माइथोलॉजी से जुड़ी रहस्यमयी दुनिया को एक साथ जोड़ा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘समुक’ फिल्म का पहला शेड्यूल लंदन में शूट किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

तनुश्री दत्ता का ‘वेटरन’ शब्द पर निशाना, कहा- ‘उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान

Newsdesk

स्क्रीन पर कैरेक्टर को जस्टिफाई करना एक एक्टर की जिम्मेदारी: समीक्षा भटनागर

Newsdesk

अनुपम खेर ने पोस्ट की 55 साल पुरानी पारिवारिक तस्वीर, बोले- ‘फोटो पुरानी हो सकती है, रिश्तों का प्यार नहीं’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading