27.5 C
Jabalpur
August 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रक्षाबंधन और ईद मिलादुन्नबी को लेकर पुलिस अलर्ट

जबलपुर। रक्षाबंधन और ईद मिलादुन्नबी के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जबलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शहर और देहात के थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
लॉर्डगंज, गंजीपुरा, बड़ा फुहारा, मिलोनीगंज, माढ़ोताल, गोरखपुर, ग्वारीघाट रोड, अधारताल, रांझी, गढ़ा और सदर सहित प्रमुख बाजारों में विशेष निगरानी रहेगी। पुलिस का फोकस महिलाओं से छेड़छाड़, पर्स चोरी, लूट, धक्का-मुक्की और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने पर रहेगा। महिला पुलिसकर्मी भी सिविल ड्रेस में बाजारों में तैनात रहेंगी।
बाजारों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। पूर्व में चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल रहे आरोपियों की गतिविधियों पर भी पुलिस नजर रखेगी। शाम 5 से रात 9 बजे तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बाजारों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की विशेष टीमें तैनात रहेंगी। चिन्हित बाजारों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश नियंत्रित करने और गलत पार्किंग पर कार्रवाई की जाएगी।
पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले बाजारों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

अन्य ख़बरें

नर्मदा के गहरे पानी में डूबे पिता-पुत्र, गोताखोरों से तलाश जारी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर मंत्री राकेश सिंह के निवास पर हुआ स्नेह मिलन समारोह

Newsdesk

अमरकंटक में चौथे सोमवार के बाद घाट-मंदिर हुए शांत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading