27.5 C
Jabalpur
August 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बड़े बाबा गारमेंट्स में बिक रहे थे PUMA का फर्जी लोगो लगाकर कपड़े, पुलिस की रेड

जबलपुर। नामचीन ब्रांड के नाम पर नकली कपड़े बेचने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गढ़ाफाटक स्थित बड़े बाबा गारमेंट्स पर दबिश दी। दिल्ली की एक लॉ फर्म की शिकायत पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने PUMA कंपनी के नाम और लोगो लगे 496 नकली कपड़े जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार जांच अधिकारी मयंक शर्मा की शिकायत पर एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश में एएसपी शहर आयुष जाखड़, सीएसपी कोतवाली अखिलेश गौर और थाना प्रभारी मानस द्विवेदी की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नकली कपड़े सप्लाई करने एक्टिवा से जा रहा है। थाना कोतवाली के सामने घेराबंदी कर पुलिस ने तनिष्क जैन (25), निवासी मिलौनीगंज, को पकड़ लिया। उसके पास से 36 टी-शर्ट और 24 लोअर बरामद हुए।
पूछताछ में तनिष्क ने बताया कि वह बड़े बाबा गारमेंट्स में काम करता है और दुकान मालिक खेमचंद जैन के कहने पर कपड़ों की सप्लाई करने जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर 300 नकली टी-शर्ट और 136 हुडी बरामद कीं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 496 नकली कपड़े जब्त किए, जिनमें 336 टी-शर्ट, 24 लोअर और 136 हुडी शामिल हैं। पुलिस ने तनिष्क जैन और दुकान संचालक खेमचंद जैन (55) के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 और 63 के तहत मामला दर्ज किया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी मानस द्विवेदी, प्रधान आरक्षक सुनील दुबे, आरक्षक दान सिंह और अजय सिंह की भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

नर्मदा के गहरे पानी में डूबे पिता-पुत्र, गोताखोरों से तलाश जारी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर मंत्री राकेश सिंह के निवास पर हुआ स्नेह मिलन समारोह

Newsdesk

अमरकंटक में चौथे सोमवार के बाद घाट-मंदिर हुए शांत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading