August 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निगम प्रशासन की तत्परता से पिपरिया के विस्थापित परिवार लौटे

घर

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने गांव पहुंचकर लिया जायजा, बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जबलपुर। पिपरिया के विस्थापित परिवारों की अपने मूल घरों में वापसी के साथ ही क्षेत्र में जनजीवन सामान्य होने लगा है। विस्थापित नागरिकों के गांव लौटने की जानकारी मिलने पर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार अधिकारियों के साथ पिपरिया पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
निगमायुक्त ने गांव का भ्रमण कर मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पानी, बिजली, स्वच्छता सहित सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुविधाओं की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता नहीं बरती जाए।
ग्रामीणों के आवागमन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त ने अधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को दैनिक आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक समाधान के लिए आगामी दिनों में क्षेत्र को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली उच्च गुणवत्ता की स्थायी सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
निगमायुक्त ने बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों की लगातार निगरानी के निर्देश देते हुए संबंधित प्रभारियों से दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पिपरिया में आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाए और ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, सौरभ मिश्रा, अशफाक परवेज कुरैशी, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची सहित नगर निगम के तकनीकी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

जनविश्वास अभियान, निगमायुक्त ने रांझी क्षेत्र का किया रात्रिकालीन निरीक्षण

Newsdesk

बड़े बाबा गारमेंट्स में बिक रहे थे PUMA का फर्जी लोगो लगाकर कपड़े, पुलिस की रेड

Newsdesk

रक्षाबंधन और ईद मिलादुन्नबी को लेकर पुलिस अलर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading