27.5 C
Jabalpur
August 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बारिश के बीच जल निकासी के लिए मैदान में नगर निगम की राहत टीमें



महापौर एवं निगमायुक्त की नियमित निगरानी में संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई
जबलपुर। शहर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की नियमित निगरानी में नगर निगम की विशेष राहत टीमें लगातार मैदानी क्षेत्रों में सक्रिय हैं। बारिश के दौरान ही जलभराव वाले स्थानों पर पानी की निकासी के इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को तत्काल राहत मिल सके।

संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल पहुंची निगम की टीमें

शहर के निचले एवं जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में नगर निगम का स्वास्थ्य अमला आधुनिक उपकरणों के साथ तैनात किया गया है। पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद से नाले-नालियों में जमा कचरे और जल प्रवाह में आ रही बाधाओं को हटाया जा रहा है।

गढ़ा क्षेत्र के गंगा नगर एवं गुजराती कॉलोनी में निगम की टीमों ने मौके पर पहुंचकर नाले-नालियों की सफाई कर जल निकासी को सुचारु बनाया। वहीं अधारताल के संजय नगर में जलभराव की सूचना मिलते ही निगम अमला मौके पर पहुंचा और पंपिंग सेट एवं अतिरिक्त श्रमबल की सहायता से जमा पानी को तेजी से बाहर निकालने की कार्रवाई की।

उच्च अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार कंट्रोल रूम के साथ-साथ मैदानी अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहकर राहत एवं जल निकासी कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शहर में कहीं भी जलभराव की सूचना मिलने पर बिना विलंब के राहत कार्य शुरू किया जाए।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति अथवा जलभराव की सूचना तत्काल नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 0761-2610917 पर दें, ताकि राहत टीम को तुरंत मौके पर भेजा जा सके।

अन्य ख़बरें

नर्मदा के गहरे पानी में डूबे पिता-पुत्र, गोताखोरों से तलाश जारी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर मंत्री राकेश सिंह के निवास पर हुआ स्नेह मिलन समारोह

Newsdesk

अमरकंटक में चौथे सोमवार के बाद घाट-मंदिर हुए शांत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading