27.5 C
Jabalpur
August 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ईदमिलाद-उन-नवी पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने निगमायुक्त के निर्देश



पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश सहित सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखने अधिकारियों को दिए निर्देश
जबलपुर। ईदमिलाद-उन-नवी पर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कार्यपालन यंत्री जल, प्रकाश, स्वास्थ्य अधिकारी सहित सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर पर्व के दौरान शहर में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।
निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पर्व के पूर्व पूरे शहर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास के क्षेत्रों के साथ ही वहां पहुंचने वाले मार्गों पर भी सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहकर व्यवस्थाओं की स्वयं निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम द्वारा पर्व के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई, पर्याप्त प्रकाश और अतिरिक्त पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास सफाई के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा फॉगिंग, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और चूने की लाइन डालने का कार्य भी कराया जाएगा।
जुलूस मार्गों पर गड्ढों की पुराई, मस्जिदों एवं ईदगाहों के आसपास समुचित प्रकाश व्यवस्था तथा पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जुलूस मार्गों पर आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए उन्हें पकड़ने की कार्रवाई भी की जाएगी।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पर्व से संबंधित व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए व्यवस्थाओं को समय पर पूरा कराना सुनिश्चित करें।

अन्य ख़बरें

नर्मदा के गहरे पानी में डूबे पिता-पुत्र, गोताखोरों से तलाश जारी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर मंत्री राकेश सिंह के निवास पर हुआ स्नेह मिलन समारोह

Newsdesk

अमरकंटक में चौथे सोमवार के बाद घाट-मंदिर हुए शांत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading