नई दिल्ली, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन की आजादी की 35वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजने के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए यूक्रेन प्रतिबद्ध है।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,”मुझे खुशी हुई कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यूक्रेन के लोगों के लिए शुभकामनाएं भेजीं। शांति की कामना के लिए उनका धन्यवाद। यूक्रेन की आजादी की बहाली की 35वीं वर्षगांठ के मौके पर लाखों यूक्रेनियों का सबसे बड़ा सपना है कि रूस का युद्ध सम्मानजनक तरीके से खत्म हो। यह जरूरी है कि पूरी दुनिया मिलकर इस दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता तैयार करने में मदद करे।”
जेलेंसकी ने कहा कि मैं एक बार फिर दोहराता हूं कि यूक्रेन भारत के साथ आपसी हित वाले संवाद और सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में यूक्रेन की आजादी की 35वीं वर्षगांठ पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि मैं हर उस व्यक्ति का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं, जो अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करने में योगदान दे रहा है कि यूक्रेन न सिर्फ अपनी आजादी बनाए रखे, बल्कि उसे लगातार मजबूत भी करे। यूक्रेन के साथ खड़े रहने और अपने देश को आप पर गर्व करने का मौका देने के लिए धन्यवाद।


