August 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में प्राइवेट बस ने कंटेनर को मारी टक्कर, 5 यात्रियों की मौत

सूर्यापेट,  तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक भयानक बस हादसा हुआ। इस दुर्घटना में बस में सवार पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा सूर्यापेट जिले के कोडाड मंडल में दुर्गापुरम स्टेज के पास सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। बताया गया कि जब हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस पीछे से ट्रक से टकरा गई। विजयवाड़ा जा रही एक प्राइवेट बस ने पीछे से एक कंटेनर को टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में 42 यात्री सवार थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कंटेनर के साथ बस की टक्कर होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इसी बीच स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। बस में सवार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से जल्दी बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, करीब 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में पुलिस टीम को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लिया और घायलों को जल्द नजदीकी अस्पताल के लिए भेजा घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आगे के इलाज के लिए विजयवाड़ा भेजा गया है। इस स्थिति में मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।

अन्य ख़बरें

बिहार : सुपौल में कीर्तन कर रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, पांच की मौत, एक गंभीर

Newsdesk

जयसिंहनगर में खंड स्तरीय सरपंच एवं पंच सम्मेलन आयोजित कर व्हीबी जीरामजी

Newsdesk

शिक्षकों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष दिन निर्धारित कर होगी सुनवाई, कमिश्नर ने उपायुक्त एवं संयुक्त संचालक शिक्षा को दिए निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading