August 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

‘बालकृष्णन ने अपना जीवन विवेकानंद के आदर्शों और राष्ट्र सेवा को समर्पित किया’, पीएम मोदी ने निधन पर जताया दुख 

नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवेकानंद शिला स्मारक एवं विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष रहे ए. बालकृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने बालकृष्णन के समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन के पांच दशक से अधिक स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और राष्ट्र सेवा को समर्पित किए।  पीएम मोदी ने कहा, “पूर्वोत्तर से उनका विशेष जुड़ाव था। उन्होंने शैक्षिक, सामाजिक और राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ए. बालकृष्णन के साथ मुलाकात की पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष के रूप में सेवा करने वाले ए. बालकृष्णन जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बालकृष्णन ने अपने जीवन के पांच दशकों से अधिक स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और समाज सेवा में समर्पित किए। विवेकानंद केंद्र के प्रारंभिक जीवनव्रतियों में से एक के रूप में उन्होंने पूरे देश में अथक परिश्रम किया। पूर्वोत्तर से उनका विशेष जुड़ाव था। उन्होंने आगे लिखा, “उन्होंने शैक्षिक, सामाजिक और राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विवेकानंद केंद्र के संपूर्ण परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

 

अन्य ख़बरें

सिवनी पी.जी. कॉलेज में ‘माय भारत युवा कनेक्ट – खेलो इंडिया संवाद’ संपन्न

Newsdesk

राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

18 माह की वेतन राशि के लिए भटक रहा आदिवासी चौकीदार, जनसुनवाई से CM हेल्पलाइन तक शिकायत फिर भी कार्रवाई नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading